जितेंद्र सिंह को जयराम रमेश का जवाब... आपकी सोच आपको मुबारक

Updated : Sep 25, 2019 22:20
|
Editorji News Desk

न्यूयॉर्क में अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' जैसा बताया, फिर क्या था केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ये कह डाला कि... खुद को भारतीय नहीं मानने वाला ही नरेंद्र मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहे जाने पर गर्व महसूस नहीं करेगा. जितेंद्र सिंह के इस बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आपत्ति जताई, साथ ही सवाल भी उठाया. उन्होंने पीएम मोदी को फादर ऑफ नेशन कहे जाने को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया. और सवाल किया कि मैं मोदी को देश का फादर नहीं मानता, तो क्या मैं भारतीय नहीं रहूंगा. फिर उन्होंने कहा कि अगर आपकी सोच का यही क्राइटेरिया है तो ऐसा ही कीजिए. 

डॉनल्ड ट्रंप कांग्रेसपीएम मोदीनरेंद्र मोदी

Recommended For You