भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए बड़ी खबर है. रविवार को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के कपाट 9 महीने बाद सभी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. कोरोना महामारी के कारण मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए बंद किए गए थे. मंदिर खुलने के बाद ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने भी बाहर से ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए क्योंकि उनके पास जरूरी कोविड निगेटिव रिपोर्ट नहीं था. बता दें कि मंदिर में दर्शन के लिए कोविड गाइडलाइंस के साथ-साथ श्रद्धालुओं को कोविड-19 निगेटिव रिपेार्ट सौंपनी होगी.