दुनिया का सबसे बड़ा पब्लिक ऑफर ला रहे जैक मा की एंट ग्रुप को तगड़ा झटका लगा है. एंट ग्रुप 34.5 अरब डॉलर का IPO ला रहा था जिसे शंघाई और हॉन्ग कॉन्ग एक्सचेंज में मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया. चाइनीज सिक्योरिटीज रेगुलेटरी कमीशन के मुताबिक, चीन में रेगुलेटर्स ने एंट ग्रुप के मालिक जैक मा, एग्जिक्यूटिव चेयरमैन एरिक जिंग और सीईओ सिमॉन हु से पूछताछ की. शंघाई स्टॉक एक्सचेंज ने मंगलवार को इसी पूछताछ को ही आईपीओ सस्पेंड करने की सबसे बड़ी वजह बताया. एक्सचेंज की ओर से कहा गया कि कंपनी लिस्टिंग की शर्तों को पूरा नहीं कर रही है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा है कि बीते महीने शंघाई में हुई समिट ने जैक मा ने देश के बैंकिग सिस्टम पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि देश के बड़े बैंक महाजन की तरह काम कर रहे हैं. इसी वजह से उनपर एक्शन हुआ है.