जम्मू-कश्मीर में DDC चुनाव में आज तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. आज कुल 33 सीटों पर वोटिंग हो रही है, इनमें 16 सीटें कश्मीर संभाग और 17 जम्मू संभाग में हैं. जम्मू कश्मीर में 280 डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र हैं. मौसम सर्द होने की वजह से एक-एक कर ही लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और मतदान कर रहे हैं. दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ था. इस दौरान 48.62 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि पहले चरण में 51.7 प्रतिशत मतदान हुआ था. पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू और कश्मीर में ये पहला बड़ा चुनाव है.