J&K में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बहाल, हुर्रियत नेता की मौत के बाद बंद हुई थी सर्विस

Updated : Sep 04, 2021 08:27
|
Editorji News Desk

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी ( Kashmir)  में बंद हुई मोबाइल टेलीफोन, फिक्स लाइन इंटरनेट सेवाएं (services restored) एक बार फिर से बहाल कर दी गई है. घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने के बाद सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की मोबाइल टेलीफोन सेवाएं (वॉयस कॉल) और फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार रात बहाल कर दी गईं. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की. उन्होंने कानून व्यवस्था बनाये रखने में लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

दरअसल, कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी (Hurriyat leader's death) की मौत के बाद एहतियात के तौर पर बुधवार रात BSNL के पोस्टपेड को छोड़कर सारी मोबाइल सेवाएं पूरी घाटी में बंद कर दी गई थीं. BSNL के ब्रॉडबैंड और भारत फाइबर को छोड़कर फिक्स्ड लाइन पर इंटरनेट और मोबाइल इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई थी.

य़े भी पढ़ें:Munawwar Rana: महर्षि वाल्मीकि पर दिए बयान को लेकर शायर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, HC ने खारिज की याचिका

Jammu & Kashmir

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?