जम्मू कश्मीर(J&K) के कुलगाम (Kulgam Encounter) जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों(Two Terrorist Killed) को मार गिराया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यहां के जोदर इलाके में ये मुठभेड़ बुधवार देर रात शुरू हुई. इस इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. एसओपी के मुताबिक पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया. उसके बाद भी वो फायरिंग से बाज नहीं आए तो सुरक्षा बलों ने भी अपनी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.