J&K: कश्मीर के शोपियां मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकियों को किया ढेर

Updated : Jul 19, 2021 07:25
|
Editorji News Desk

कश्मीर (Kashmir) के शोपियां (Shopian district) में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों (Two terrorists) को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों में लश्कर (LeT) का टॉप कमांडर (top commander) इशफाक डार उर्फ अबू अकरम भी शामिल है, जो पिछले 4 साल से घाटी में सक्रिय था. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार (IGP Vijay Kumar) ने इस बाबत पुष्टि की.

पुलिस के मुताबिक शनिवार को जिले के चेक सादिक खान इलाके में आतंकियों की मूवमेंट के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई, और घर-घर तलाशी ली जाने लगी. ये देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी और फरार होने की कोशिश की. जिसके बाद जवाबी फायरिंग में लश्कर का टॉप कमांडर अकरम समेत दो आतंकी मारे गए.

 फिलहाल घाटी में सेना की कार्रवाई से आतंकियों में खलबली मची हुई है. इससे पहले पिछले हफ्ते भी सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकियों सहित घाटी में कई दहशतगर्दों का सफाया किया था.

ये भी पढ़ें: India-USA के बीच रक्षा साझेदारी, अमेरिकी नेवी ने भारतीय नौसेना को सौंपे 2 MH-60R हेलीकॉप्टर

terroristJammu & KashmirShopian encounterLashkarIGP

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?