जम्मू कश्मीर (J&K) में बारामूला के रफियाबाद इलाके में बादल फटने (Cloudburst ) से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है, जबकि एक सदस्य लापता है. ये सभी नौशेरा राजौरी के निवासी थे.
बताया जा रहा है कि बारामूला के रफियाबाद इलाके में यह हादसा हुआ. जहां बादल फटने से पांच सदस्यीय इस परिवार का अस्थाई घर बर्बाद हो गया. घटना के तुंरत बाद SDRF के सदस्यों के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया. टीम ने अब तक 4 शव बरामद किये हैं, जबकि परिवार के पांचवे सदस्य की तलाश जारी है.