जम्मू के राजौरी में भाजपा नेता जसबीर सिंह (Jasbir Singh) के परिवार पर आतंकवादी हमले (terrorist attacks) की ख़बर सामने आई है. ये वारदात तब हुई है जब 15 अगस्त के चलते पूरी घाटी में हाई अलर्ट (high alert) घोषित है. ग्रेनेड से हुए इस हमले में भाजपा नेता के साढ़े तीन महीने के भतीजे की मौत हो गई. इसके अलावा चार लोग भी घायल हुए हैं.
खांडली इलाके में भाजपा के राजौरी मंडल प्रधान (Rajouri Circle Head) के पूरे परिवार को निशाना बनाया गया. हालांकि, बाकी परिजन सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इससे पहले अनंतनाग में भी भाजपा से जुड़े सरपंच और उनकी पत्नी की हत्या की ख़बर सामने आई थी.
दरअसल, ड्रोन (Drone) की बढ़ती गतिविधियों के चलते इस बार चौकसी को बढ़ाया गया है. बावजूद इसके आतंकी घटनाएं इस सुरक्षा को भेद रही हैं.
ये भी देखें: Jammu & Kashmir News: डीजीपी का दावा- वीजा लेकर पाकिस्तान पढ़ने गए युवक आतंकी बनकर लौटे