पूरे देश में होली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लासके साथ मनाया गया . कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग रंगों में सराबोर रहे. गलवान घाटी में भी जवानों ने जमकर गुलाल उड़ाए. यहां होली इसलिए भी ख़ास थी क्यूंकि कुछ ही महीने पहले जवानों ने चीन के सैनिकों को गलवान घाटी से खदेड़ दिया था. 17 हज़ार फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाकर मुंह मीठा कराया और नाचते गाते होली का जश्न मनाया.