देश की दो बड़ी आईटी कंपनियों विप्रो और इंफोसिस को एक बार फिर मुनाफा हुआ है. दिसंबर 2020 की तिमाही में इंफोसिस का प्रॉफिट 16.6 प्रतिशत बढ़कर 5,197 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जो पिछले साल इसी तिमाही में 4,457 करोड़ रुपये था. इसके अलावा आईटी कंपनी विप्रो को दिसंबर, 2020 की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20.8 फीसदी बढ़कर 2,968 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले साल 2,455.9 करोड़ रुपये था.