भास्कर और भारत समाचार पर IT के छापे, राहुल-ममता-केजरीवाल बोले ये मीडिया को दबाने की क्रूर कोशिश

Updated : Jul 22, 2021 15:03
|
Editorji News Desk

IT Raids at Dainik Bhaskar: दैनिक भास्कर अखबार के दफ्तरों पर इनकम टैक्स के छापे, लखनऊ में भारत समाचार चैनल पर इनकम टैक्स रेड. विपक्षी दलों और मुख्यमंत्रियों ने इसे लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है. राज्यसभा में भी ये मुद्दा उठा, सरकार पर सच को दबाने और लोकतंत्र को कुचलने के आरोप लगे. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने (Rahul Gandhi) ने छापेमारी पर लिखा - "कागज पर स्याही से सच लिखना, एक कमजोर सरकार को डराने के लिए काफी है." 

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ट्वीट कर लिखा- "पत्रकारों और मीडिया घरानों पर हमला लोकतंत्र को कुचलने का एक और क्रूर प्रयास है. दैनिक भास्कर ने बहादुरी से बताया कि किस तरह से नरेंद्र मोदी जी ने पूरे कोविड संकट को गलत तरीके से हैंडल किया और एक भयंकर महामारी के बीच देश को उसके सबसे भयावह दिनों में ले गए. मैं सच को दबाने, सच सामने लाने वाली आवाजों को दबाने के लिए बदले के तहत की गई इस कार्रवाई का सख्ती से विरोध करती हूं."

वहीं अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर लिखा- आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है. उनका संदेश साफ़ है- जो भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं. ऐसी सोच बेहद ख़तरनाक है. सभी को इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए, ये छापे तुरंत बंद किए जायें और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए. 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्वीट कर कहा- "पत्रकारिता पर मोदी शाह का प्रहार! मोदी शाह का एक मात्र हथियार IT, ED, CBI. मुझे विश्वास है अग्रवाल बंधु डरेंगे नहीं."

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) ने ट्वीट किया- "मोदी सरकार अपनी रत्तीभर आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है. यह बीजेपी की फासीवादी मानसिकता है जो लोकतंत्र में सच्चाई का आइना देखना भी पसंद नहीं करती. ऐसी कार्रवाई कर मोदी सरकार मीडिया को दबाकर संदेश देना चाहती है कि यदि गोदी मीडिया नहीं बनेंगे तो आवाज कुचल दी जाएगी."

ये भी पढ़ें: Income Tax Raid: भास्कर समूह के मालिकों और संस्थान पर आयकर विभाग का छापा

IT RaidMamata BanerjeeArvind KejriwalModi GovernmentDainik Bhaskar

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'