सूचना प्रौद्योगिकी यानि IT मंत्रालय के पास सोशल मीडिया के लिए रेगुलेटर (Regulator) बनाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव (proposal ) नहीं है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad ) ने लोकसभा में इस बाबत जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने बताया कि सरकार ने आईटी कानून के तहत इंन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रूल्स 2021 जारी किए है, जिसके तहत सोशल मीडिया (social media) संबंधी गाइडलाइंस फॉलो करना होगा.
प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक मजबूत शिकायत निवारण सिस्टम डेवलप करने का निर्देश दिया गया है. नए नियमों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से जुड़े नियम आइटी मंत्रालय के अंडर होंगे और एंटरटेनमेंट ऐप और ऑनलाइन न्यूज पोर्टल के कंटेंट की निगरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय करेगी.