मायावती के भाई की 400 करोड़ की 'बेनामी संपत्ति' जब्त

Updated : Jul 18, 2019 14:04
|
Editorji News Desk
आयकर विभाग ने BSP सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने नोएडा में उनकी 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त कर ली है. विभाग ने यहां सात एकड़ जमीन को जब्त किया है. जिसकी सरकारी कीमत 400 करोड़ है. लेकिन अगर मार्केट प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत कई गुना और बढ़ जाएगी. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक आनंद कुमार ने दिल्ली के व्यवसायी एसके जैन के सहयोग से कई हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति जुटाई थी. आरोप है कि 2007 से लेकर 2012 के बीच आनंद कुमार की नेटवर्थ 7.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,316 करोड़ रुपए हो गई.
BSP सुप्रीमो मायावती

Recommended For You