बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग की पूछताछ को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेरे पास छिपाने और चिंता करने जैसा कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने विभाग को पूरा सहयोग किया और हर सवाल का जवाब दिया, आगे भी सहयोग करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि न्याय और सत्य की जीत होगी. दरअसल, आयकर अधिकारियों की एक टीम सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा का बयान रिकॉर्ड करने उनके ऑफिस पहुंची. विभाग का आरोप है कि वाड्रा के पास दुबई और लंदन में करोड़ों की प्रॉपर्टी है, इसे लेकर साल 2019 में भी एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की थी.