Isuzu का डबल धमाल, लॉन्च की 2 शानदार कार, देखें फीचर्स और जानें कीमत

Updated : May 11, 2021 17:33
|
Editorji News Desk

Isuzu Motor India ने सोमवार को अपनी दो नई गाड़ियों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया. इनमें BS6 Isuzu D-Max V-Cross और BS6 Isuzu MU-X शामिल हैं. इन दोनों गाड़ियों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत कुछ इस तरह से हैं.

Isuzu D-Max V-Cross

Isuzu D-Max V-Cross की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इनमें D-Max Hi-Lander, D-Max V-Cross Z 2WD AT, और D-Max V-Cross Z Prestige 4WD AT शामिल हैं. इसमें रियर-व्हील ड्राइव और मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है. वहीं, ग्राहकों को इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है. Isuzu D-Max V-Cross की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.98 लाख रुपये रखी है.

Isuzu MU-X

Isuzu MU-X की बात करें तो BS6MU-X रेंज में बाई-LED प्रोजेक्टर लेंस हेडलैंप्स और LED DRLs दिए गए हैं. इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट ग्रिल पर क्रोम और स्प्लिट टेललाइट्स, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग्स, पुश बटन स्टार्ट, 6 वे इलेक्ट्रिकली अडजेस्टेबल ड्राइवर सीट्स, पार्क असिस्ट के साथ रियर व्यू कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Isuzu MU-X की शुरुआती कीमत 33.23 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 35.19 लाख रुपये तक जाती है.

car

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!