भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने शुक्रवार रात श्रीहरिकोटा परीक्षण केंद्र से साउंडिंग रॉकेट का सफल परीक्षण किया है. इसरो ने साउंडिंग रॉकेट की तस्वीरें शेयर करने के साथ ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. ये रॉकेट हवा में बदलाव से जुड़ी जानकारियां देकर इस से संबंधित रिसर्च में मदद करेगा. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह न्यूट्रल विंड प्लाज्मा डायनेमिक्स में व्यवहारिक बदलावों का अध्यन करेगा. इसरो के अनुसार ये ऊपरी वायुमंडलीय क्षेत्रों की जांच और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए इस्तेमाल किए जा सकने वाला ठोस रॉकेट हैं.