लैंडर विक्रम को ढूंढने में अब ISRO को मिला NASA का भी साथ

Updated : Sep 12, 2019 22:04
|
Editorji News Desk

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं. इसमें इसरो की मदद के लिए अब अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी सामने आई है. हालांकि चांद की सतह पर विक्रम की क्रैश लैंडिंग के बाद से अब तक 6 दिन गुजर चुके हैं, और इसरो अपने डीप स्पेस नेटवर्क के जरिए संपर्क स्थापित करने की कोशिश में जुटा है, पर अबतक लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं हो सका है. अब नासा भी विक्रम लैंडर से संपर्क साधने में इसरो की मदद कर रहा है. इसरो के एक अधिकारी ने बताया है कि नासा की जेट प्रोपल्शन लैब विक्रम को रेडियो सिग्नल भेज रही है.

विक्रम लैंडरचंद्रयान-2इसरो

Recommended For You