सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) का नया गाना 'इश्क तेरा मेरा' (Ishq Tera Mera) रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है. 'इश्क तेरा मेरा' एक लव सॉन्ग है. सुनिधि ने इस गाने को हृदय गट्टानी (Hriday Gattani)के साथ मिलकर गाया है. हृदय ने प्रोड्यूस करने के साथ-साथ गाने को कंपोज भी किया है.
गाने का गीत-संगीत युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस गाने के बोल लिखे हैं शिवांगी तिवारी (Shivangi Tewari) ने. गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सेलेब्स से लेकर फैंस तक गाने के वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. गान के साथ साथ फैंस सुनिधि चौहान के अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.