IRCTC की वेबसाइट पर हर रोज लाखों लोग टिकट बुक करते हैं, ऐसे में कई बार ये ई-टिकटिंग वेबसाइट हैंग होती है या स्लो हो जाती है. इसलिए भारतीय रेल ने वेबसाइट को अपग्रेड किया है. नई वेबसाइट को नेक्स्ट जेनरेशन नाम दिया गया है. अपग्रेडेशन ई-टिकटिंग वेबसाइट और ऐप दोनों में किया गया है.
इसमें कई अडवांस फीचर जोड़े गए हैं जिससे बुकिंग फास्ट और आसान होगी. नई वेबसाइट पर लॉगिन से पहले ही आपको जेनरल या तत्काल के विकल्प को चुनने के साथ श्रेणी क्लास को चुनने का भी ऑप्शन मिल जाएगा. IRCTC पर अभी छह करोड़ यूजर्स रजिस्टर्ड हैं. अपडेट के बाद एक साथ 5 लाख लोग लॉगिन कर सकेंगे, पहले यह संख्या 40 हजार थी. नई वेबसाइट एक जनवरी 2021 से लाइव हो जाएगी.