चारधाम यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. मंदिरों के कपाट खोले जाने की घोषणा के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने हिमालयन चार धाम यात्रा-2021 (Char Dham Yatra) के लिए बेहतरीन टूर पैकेज का ऐलान किया है. इसके तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कराए जाएंगे.
IRCTC ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 11 रात और 12 दिन वाले चारधाम यात्रा एक्स दिल्ली पैकेज (IRCTC Tour Package) का किराया 43,850 रुपये, एक्स हरिद्वार का 40100 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. वहीं, दो धाम यात्रा के लिए 37,800 रुपये खर्च करने होंगे. खास बात यह है कि कोरोना महामारी के कारण एक ग्रुप में सिर्फ 20 यात्रियों को चार धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा. टूर पैकेज में थ्री स्टार होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल है.
चार धाम यात्रा के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर बुकिंग की जा सकती है.