ईरान के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि तेहरान के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें मोहसिन के बॉडीगार्ड भी घायल हुए. ईरानी विदेश मंत्रालय ने इस घटना में इजरायल के हाथ होने की आशंका जाहिर की है. मंत्रालय ने कहा कि यह आतंकियों की कायरता को दिखाता है कि वह किस तरह से डरे हुए और हताश हैं. वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार ने कहा है कि ईरान अपने वैज्ञानिक की हत्या का बदला जरूर लेगा.