ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने गैंगरेप के दोषी करार दिए गए अपने चार नागरिकों को फांसी की सजा दी है. इन चारों लोगों पर आरोप साबित हुआ है कि इन्होंने पति के हाथ पैर बांधकर उसके सामने ही महिला से गैंगरेप किया.
ईरान में गैंगरेप की यह सनसनीखेज वारदात खोरासन रज़वी प्रोविन्स में हुई थी, जहां ये कपल माउंटेनियरिंग के लिए गया था. घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट किया था जिसके बाद क्रिमिनल कोर्ट ने केस सुप्रीम कोर्ट में भेज दिया था. फिर ईरानी सुप्रीम कोर्ट ने चारों को दोषी ठहराते हुए इसे रेयरेस्ट केस मानते हुए रेप को लेकर जीरो टॉलरेंस बरतते हुए चारों को फांसी की सजा सुनाई.