ईरान में पकड़े गए CIA के 17 अमेरिकी जासूस: रिपोर्ट

Updated : Jul 22, 2019 20:41
|
Editorji News Desk
एक रिपोर्ट की मानें तो ईरान में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के लिए काम करने वाले 17 अमेरिकी जासूसों को पकड़ लिया गया है. जिनमें से कुछ को फांसी की सजा भी दे दी गई है. ईरान के सरकारी न्यूज चैनल ने देश के इंटेलीजेंस मंत्रालय के हवाले से कहा है कि, पकड़े गए जासूस निजी आर्थिक केंद्रों, सेना और साइबर क्षेत्र में नौकरी कर रहे थे. जहां से ये संवेदनशील और महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाते थे. मई में अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद दोनों देशों को बीच पहले से ही तनाव है. ऐसे में ईरान का अमेरिकी जासूसों को पकड़ने का दावा तनाव बढ़ा सकता है.
अमेरिकाफांसीजासूसीकाआरोपईरानसीआईएरिपोर्टरिपोर्टईरानप्रतिबंध

Recommended For You