CBI के पूर्व Special Director राकेश अस्थाना दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बने

Updated : Jul 27, 2021 22:38
|
Editorji News Desk

आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) बनाया गया है. 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना मूलत: झारखंड के रहने वाले हैं, वो सीबीआई में स्पेशल डायरेक्टर भी रह चुके हैं.

सीबीआई में अस्थाना का कार्यकाल विवादों में रहा था, उन्हें 2018 में सीबीआई से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्हें बीएसएफ का प्रमुख बनाया गया. राकेश अस्थाना अभी BSF के DG के साथ ही और NCB चीफ भी थे.

सीबीआई निदेशक रहते हुए सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के साथ उनका विवाद खासा चर्चा का केंद्र रहा था. साल 2017 में आलोक वर्मा ने अस्थाना की सीबीआई में बतौर स्पेशल डायरेक्टर नियुक्ति का विरोध किया था. अस्थाना को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है. एसएस जोग और अजयराज शर्मा के बाद अस्थाना तीसरे ऐसे कमिश्नर हैं जो बाहर के कैडर से हैं.दरअसल वो गुजरात कैडर से हैं. बतौर सूरत कमिश्नर राकेश अस्थाना ने आसाराम मामले की जांच की थी और सुशांत ड्रग्स केस की जांच भी उनकी ही निगरानी में शुरू हुई थी

Rakesh AsthanaDelhi Police Commissioner

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या