सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बुधवार को आईपीएल 2021 का अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेंगी. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में डेविड वार्नर जहां हैदराबाद की अगुवाई करेंगे तो वहीं बैंगलोर की बागडोर विराट कोहली के हाथों में होगी. विराट एंड कंपनी अपना पहला मैच जीत चुकी है और उसके हौसले बुलंद है वहीं हैदराबाद के लिए पहला मैच अच्छा नहीं रहा था और उसे कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में हैदराबाद की टीम इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाना चाहेगी.
कैसी है पिच ?: चेन्नई की पिच मैच के साथ धीमी होती जाती है. ऐसे में यहां पहले बल्लेबाजी करना सही माना जाता है. जिस टीम के स्पिनर्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे वो टीम फायदे में रहेगी. हैदराबाद के पास अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं. इस कारण टीम में उनके 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.
IPL के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी हैदराबाद का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच कुल 18 मैच हुए हैं. इनमें से हैदराबाद ने 10 तो बैंगलोर ने सिर्फ 7 मैच जीते. जबकि एक मैच No Result रहा.