IPL 2022 Retentions: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी पुरानी टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. तो आइए एक नजर में जानते हैं कि किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया यानी बनाए रखा है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को 16 करोड़, महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़, मोईन अली को 8 करोड़ और रितुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ देकर बनाए रखा.
कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज ( 7 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जयसवाल (4 करोड़)
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)
ये भी पढ़ें| स्टार फुटबॉलर Lionel Messi ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता बेलोन डी'ओर अवॉर्ड