भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है. सहवाग ने बुमराह को मुंबई इंडियंस का 'ब्रह्मास्त्र' बताया है. 'क्रिकबज' से बात करते हुए सहवाग ने कहा कि, जितने लंबे समय तक उनके पास यह हथियार रहेगा, उतने समय तक मुंबई इंडियंस को हराना आसान नहीं होगा. वहीं बुमराह की तारीफ करते हुए उनके साथी खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि यह भारतीय तेज गेंदबाज इस खेल में डेथ ओवरों का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है. बोल्ट ने कहा, ''बुमराह जैसे खिलाड़ी को गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार है. वह जब गेंदबाजी करता है तो पूरे स्पैल के दौरान काफी स्पष्ट होता है. 'बता दें कि बुमराह ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में फिर अहम भूमिका निभाई.