इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हराया. मुश्किल में एक बार फिर डिविलियर्स (AB de Villiers) का बल्ला बोला और उन्होंने महज 27 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. सहवाग ने डिविलियर्स की इस पारी को लेकर मजेदार ट्वीट किया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
सहवाग ने लिखा कि विल पावर (इच्छाशक्ति) यानी डिविलियर्स पावर. सबको हराने वाली ताकत. कोई हैरानी नहीं कि आईपीएल का लोगो एबी डिविलियर्स की चैम्पियन पारी देखने के बाद चोरी-चुपके डिजाइन किया गया है. सहवाग ने हर्षल पटेल की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा कि पटेल भाई के राज में, आरसीबी की गेंदबाजी देखकर मजा आ गया. शानदार स्पैल 5/27. ई साल कप आनदे.