विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल 2021 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने ये कमाल किया है. विराट कोहली ने अब टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में कप्तान के रूप में 6000 रन पूरे कर लिए हैं और वो इस प्रारूप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 गेंदों पर 33 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया.