IPL 2021: दूसरे फेज की शुरुआत होगी हाई वोल्टेज मुकाबले के साथ, धोनी की CSK से टकराएंगे MI के जांबाज

Updated : Sep 18, 2021 21:59
|
Editorji News Desk

IPL के 14वें सीजन के दूसरे फेज (Second Phase) की शुरुआत रविवार यानि 19 सितंबर से होने जा रही है. दूसरे फेज का पहला मुकाबला बेहद हाई-वोल्टेज होने वाला है, जहां टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी. पहले हाफ के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में 10 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. वहीं मुंबई की टीम 7 मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.


PAK Vs ENG: कीवियों के बाद अब इंग्लैंड भी रद्द कर सकती है पाकिस्तान का दौरा, बताई ये वजह

CSK के लिए चिंता की खबर फाफ डु प्लेसी की इंजरी है और टीम पहले मुकाबले में उनको मिस कर सकती है. फाफ डु प्लेसी का फॉर्म आईपीएल 2021 के पहले हाफ में लाजवाब रहा था. फाफ के ना होने पर रॉबिन उथप्पा पीली जर्सी में मैदान पर पहली बार दिखाई दे सकते हैं. वहीं बुधवार को दुबई पहुंचने वाले सैम करन का भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. उनकी जगह टीम में जोश हेजलवुड को शामिल किया जा सकता है.

वहीं फेज-2 में मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टीम के लिए सभी मुख्य खिलाड़ी UAE लेग के लिए उपलब्ध रहेंगे. मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के रूप में बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी मौजूद है. वहीं टी-20 स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते नजर आएंगे. जबकि टीम के पास फिनिशर्स के रूप में हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या मौजूद है. वहीं मुंबई इंडियंस को गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Chennai Super KIngsIPL 2020CSKMumbai Indians

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video