IPL 2021: राजस्थान-पंजाब के बीच मुकाबला, दोनों टीमों में हैं बिग हिटर्स

Updated : Apr 12, 2021 13:51
|
Editorji News Desk

IPL-21 में सोमवार को बड़े-बड़े हिटर्स की जंग होगी. आज लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) की पंजाब और सैंजू सैमसन की राजस्थान की टीम आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों में बड़े-बड़े हिटर्स (Big hitters) की भरमार है जिनके बूते वो आईपीएल-14 में अपने अभियान की शुरुआत जीत से करना चाहेंगे. राजस्थान की टीम (Rajasthan team) का दारोमदार जोस बटलर, बेन स्टोक्स और संजू सैमसन पर होगा...हालांकि शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया भी किसी मैच का रूख पलटने की क्षमता रखते हैं.
दूसरी तरफ पंजाब की टीम चाहेगी कि लोकेश राहुल, क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) पहले ही मैच में धमाकेदार शुरूआत करें. टीम के पास इंग्लैंड के डेविड मलान, तमिलनाडु के एम शाहरूख खान और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन जैसे अच्छे हिटर भी हैं. गेंदबाजी की बात करें तो बेन स्टोक्स और मोहम्मद शमी पर सभी की निगाहें होंगी

Header- दोनों टीमों का ये रहा है रिकॉर्ड
IPL में दोनों टीमें 21 बार आमने-सामने आईं
12 बार राजस्थान जीती तो 9 मैंचों में पंजाब
भारतीय मैदान में दोनों टीमों ने 16 मुकाबले खेले
9 मुकाबले राजस्थान और 7 पंजाब ने जीते
संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 406 रन बनाए
पंजाब की ओर से लोकेश के नाम सबसे ज्यादा 350 रन
बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 6 तो मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट

Mayank AgarwalIPL 2021Sanju

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video