IPL 2021: राजस्थान ने दिल्ली को रॉयल अंदाज में 3 विकेटों से दी मात, मॉरिस ने खेली तूफानी पारी

Updated : Apr 15, 2021 23:15
|
Editorji News Desk

IPL 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. IPL के 7वें मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 3 विकेट से शिकस्त दी. 148 रन का टारगेट के जवाब में रॉयल्स की टीम ने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 2 गेंद शेष रहते ही टीम को जीत दिला दी. क्रिस मॉरिस ने 18 बॉल पर 36 रन बनाते हुए पूरा मैच पलट दिया. वहीं डेविड मिलर ने 43 गेंदों पर 62 रनों की आक्रामक पारी खेली. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत ने 32 बॉल पर सबसे ज्यादा 51 रन की पारी खेली. टॉम करन ने 21 और डेब्यू मैच खेल रहे ललित यादव ने 20 रन बनाए. रॉयल्स टीम के लिए उनादकट ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए. सबसे बड़ी बात यह रही कि दिल्ली की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा.

IPLRRDC

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video