इस बार के IPL के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने अपनी नई जर्सी जारी कर दी है. पंजाब किंग्स की जर्सी की डिजाइन अबकी बार थोड़ी अलग है. पहले की ही तरह इस बार भी जर्सी का रंग तो लाल ही है, लेकिन उस पर गोल्डन रंग की धारियां नजर आएंगी. यही नहीं जर्सी के सामने के हिस्से में मुख्य स्पॉन्सर (sponsor) के नीचे शेर का एक प्रतीक चिन्ह भी बना है. पंजाब किंग्स की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, टीम इस सीजन में सुनहरे रंग का हेलमेट पहनेगी.
आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब का नाम अब बदल कर Punjab Kings कर दिया गया है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम के लिए ये बदलाव किस्मत बदलने वाला होता है या नहीं.