IPL 2021: अपने पुराने रंग में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, चिर परिचित अंदाज में जमकर लगाए छक्के

Updated : Aug 25, 2021 11:57
|
Editorji News Desk

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का दूसरा हिस्सा अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 14 के बाकी बचे हुए मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं. प्रैक्टिस सेशन के दौरान एम एस धोनी ना सिर्फ जमकर छक्के लगा रहे हैं बल्कि गेंद को मैदान के बाहर भी भेज रहे हैं.

Ind Vs Eng: 'वो कभी भी किसी को भी आउट कर सकता है...' जानें Virat Kohli ने किसके बारे में ये बात कही

धोनी के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी ने एक के बाद एक छक्के जड़े हैं. वीडियो में धोनी ने कहा कि मुझे तो सिर्फ चार बॉल ही खेलनी थी, लेकिन मैं 14 बॉल खेलने में कामयाब रहा.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जोरदार वापसी की है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अभी तक बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं. ऐसे कयास भी लगाए जा रहा है कि सीएसके के साथ बतौर कप्तान और बल्लेबाज धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं.

 

Mahendra Singh DhoniIPL 2021CSK

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video