IPL के 14वें सीजन के दोबारा शुरु होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) टूर्नामेंट के बाकी बचे मैच नहीं खेल पाएंगे. बटलर ने कहा कि वे नेशनल ड्यूटी पर होने के चलते बाकी बचे मैचों का हिस्सा नहीं होंगे. IPL की बजाय बटलर नेशनल टीम को प्राथमिकता देना चाहते हैं.
बटलर बोले कि आम तौर पर IPL की तारीखों का इंटरनेशनल मैचों से टकराव नहीं होता और टूर्नामेंट में शामिल होना आसान हो जाता है, लेकिन अगर इंटनेशनल मैचों से टकराव हुआ तो जाहिर तौर पर मैं इंग्लैंड को प्राथमिकता दूंगा. बता दें कि करीब 40 विदेशी प्लेयर IPL 14 के बाकी बचे मैचों से अपना नाम वापस ले सकते हैं.