IPL 2021: कोविड की गलत रिपोर्ट के कारण कड़े आइसोलेशन में रहे एनरिक नॉर्खिया

Updated : Apr 16, 2021 21:48
|
Editorji News Desk

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) शुक्रवार को आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं. एनरिक (Anrich Nortje) को कोविड-19 की गलत रिपोर्ट के कारण दो अतिरिक्त दिनों तक कड़े आइसोलेशन में रहना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को आइसोलेशन के दौरान कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया था, जिससे उनका आइसोलेशन जारी रहा. RT-PCR जांच में तीन बार नेगेटिव आने के आद उन्हें टीम से जुड़ने की मंजूरी दे दी गई. दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

बता दें कि IPL में कोविड-19 की गलत टेस्ट रिपोर्ट से प्रभावित होने वाले नॉर्खिया दूसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था. हालांकि ये भी सच है कि बहुत से लोग जिनकी रिपोर्ट नेगटिव आ रही है उनमें भी कोरोना संक्रमण नजर आ रहा है, खासकर फेफड़ों पर. 

Anrich NortjeisolationIPL 2021covid

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video