IPL 2021 के दूसरे सीजन का पहला मैच CSK ने अपने नाम कर लिया. चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले में मुंबई को 20 रन से हरा दिया. CSK ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे. इसके बाद 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की पूरी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
MI को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत थी, लेकिन दूसरी ही गेंद पर ब्रावो ने मिल्न का विकेट झटक लिया. चेन्नई के गेंदबाजों के आगे मुंबई के बल्लेबाज शुरू से लेकर अंत तक समर्पण करते हुए ही दिखाई दिए और आखिर में मैच पीली जर्सी में खेल रहे खिलाड़ियों की झोली में जा गिरा. चेन्नई की तरफ से ब्रावो ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट झटके.