आईपीएल 2021 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोनों के लिए बुरा साबित हुआ. टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार सामना करना पड़ा. वहीं मैच में जीरो पर बोल्ड होने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. धोनी पर यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के लिए लगा है. आइपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मिनिमम ओवर रेट को लेकर धोनी की टीम की यह पहली गलती है, ऐसे में टूर्नामेंट के नियमों के देखते हुए उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.बता दें कि आइपीएल 2021 के इस मैच में दिल्ली ने चेन्नई को सात विकेट से हरा दिया.