Corona in SRH team: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, इसके बाद बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर संशय के बाद मंडरा रहा थे. हालांकि BCCI ने थोड़ी ही देर में ये साफ कर दिया कि मैच तय वक्त पर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
नटराजन और उनके संपर्क में आने वाले खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है. इनकी संख्या 6 है, इनमें टीम के अहम बल्लेबाज विजय शंकर, टीम मैनेजर विजय कुमार और एक डॉक्टर और फीजियो भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें| Rajasthan Royals: पंजाब को हराने के बाद भी संजू सैमसन पर जुर्माना! लगा 12 लाख का चूना