इंडियन प्रीमियर लीग सुपर संडे के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. 2008 की चैम्पियन रॉयल्स को आखिरी लीग मैच जीतने के साथ दूसरे नतीजे भी अपने पक्ष में रहने की दुआ करनी होगी. रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बेहतरीन फॉर्म में हैं तो वहीं युवा संजू सैमसन अच्छे लय में. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह सबसे कठिन है क्योंकि उसका रनरेट सभी टीमों से खराब है. इसके अलावा धुरंधर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी अनफिट होकर टीम से बाहर चल रहे है. अंक तालिका में केकेआर 6 जीत और 12 अंकों के साथ 7वें स्थान पर जबकि राजस्थान रॉयल्स भी 6 जीत के साथ छठे स्थान पर.