कोरोना की वजह से इस साल IPL देश में न होकर परदेस यानी UAE में हो रहा है. इसके लिए टीमों का दुबई पहुंचना भी शुरू हो गया है. KKR, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स दुबई पहुंचने वाली पहली टीमों में रही. कहने को तो UAE महज कुछ घंटों का हवाई सफर है और IPL डेढ़ महीने का क्रिकेट मेला, मगर किसी भी सूरत में बात जब अपनों से बिछुड़ने की आती हैं तो दिल इमोशनल हो ही जाता है. इन तस्वीरों और वीडियोज की सच्चाई भी कुछ वैसी ही है. केकेआर की टीम यूएई पहुंच चुकी है लेकिन जाने से पहले बल्लेबाज़ शुभमन गिल अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर गए हैं. ये इमोशनल तस्वीर पंजाब के अक्षर पटेल की है, जो बिछुड़ने से पहले अपनों से कसकर गले मिले. यूएई की उड़ान से पहले पंजाब के बल्लेबाज़ मंदीप सिंह अपने बेटे को हाई फाई देना नहीं भूले. और तो और करुण नायर की फैमिली ने तो उन्हें विदा करने के बाद कोरोना की तर्ज पर ये संदेश भी छोड़ा है कि गो करूणा गो.. ट्रॉफी घर लेकर ही आना.