UAE के वो 3 शहर, जहां खेले जाएंगे IPL 2020 के मुक़ाबले!

Updated : Jul 22, 2020 08:20
|
Editorji News Desk

IPL 2020 का शेड्यूल मतलब उसकी तारीखों और वेन्यू का ऐलान होने में बेशक अभी वक्त है. लेकिन माना ये जा रहा है कि लीग के मुकाबले यूएई के बस 3 शहरों- दुबई, आबुधाबी और शारजाह में ही खेले जाएंगे. बता दें  कि ICC T-20 वर्ल्ड कप टलने के 24 घंटे के अंदर ही IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने उसके यूएई में होने की घोषणा कर दी . साथ ही ये भी कहा था कि इसके लिए सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद हम लीग का शेड्यूल जारी करेंगे. उम्मीद है ये सब अगले हफ्ते तक हो जाएगा. इस बीच ख़बर है कि कुछ फ्रेंचाइजी ने तो सरकार की इजाजत मिलने से पहले ही UAE के लिए बैग पैक करने शुरू कर दिए . साथ ही ट्रेनिंग के लिए खिलाड़ियों का प्री-डिपार्चर प्लान भी तैयार कर दिया. 

 

यूएईSharjahबीसीसीआईदुबईआईपीएल 2020IPL 2020BRAJESH PATELAbu Dhabiब्रजेश पटेल

Recommended For You