IPL 2020 के ऑक्शन में खूब बिके ऑस्ट्रेलियाई, चावला सबसे महंगे भारतीय

Updated : Dec 19, 2019 21:42
|
Editorji News Desk

IPL 2020 के ऑक्शन में भारतीयों से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाईजियों ने पैसे लुटाए. सबसे महंगी डील कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस के तौर पर की. साढ़े 15 करोड़ रुपये की बोली लगाकर KKR ने कमिंस को आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा क्रिकेटर बना दिया. IPL 2020 के ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी बोली भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर ही लगी, जब किंग्स इलेवन पंजाब ने पौने 11 करोड़ रुपये में ग्लेन मैक्सवेल का सौदा किया. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ नाथन कुल्टर नाइल को मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा, ओपनर एरॉन फिंच 4 करोड़ 40 लाख रूपये में RCB के तौर पर अपनी 8वीं IPL टीम से जुड़े. जबकि, पहले राउंड में अनसोल्ड रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर स्टोइनिश जब दूसरे स्लॉट में आए तो 4 करोड़ 80 लाख रुपये में दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया. साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इस ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें 10 करोड़ रुपये में RCB ने खरीदा. कैरेबियाई क्रिकेटरों में साढ़े 8 करोड़ की बोली के साथ तेज गेंदबाज़ कॉटरेल सबसे महंगे रहे, उन्हें पंजाब ने खरीदा. जबकि हेटमायर को पौने 8 करोड़ रुपये की कीमत पर दिल्ली ने खुद से जोड़ा. IPL 2020 के ऑक्शन में बिकने वाले पीयूष चावला सबसे महंगे भारतीय रहे. चावला को पौने 7 करोड़ की बोली लगाकर चेन्नई ने खरीदा. चेन्नई ने एक और अच्छी डील इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को साढ़े 5 करोड़ रुपये में खरीद कर की.

 

आईपीएल 2020 ऑक्शनपीयूष चावलापैट कमिंसIPL 2020 AuctionAustralian cricketersaaron finch

Recommended For You