आईपीएल में आज टक्कर होगी अंकतालिका में 6ठे और 7वें स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स की पंजाब किंग्स से. जिनका मौजूदा सीजन का पहला हाफ काफी निराशाजनक गुजरा था. हालांकि, दोनों टीमें अब यूएई में नए सिरे से आगाज करने की फिराक में होंगी.
दोनों टीमों की अब तक कुल 22 बार भिड़ंत हुई है. इसमें राजस्थान 12 तो वहीं, पंजाब 10 जीत दर्ज कर चुका है. हालांकि, यूएई में तीन मैचों में राजस्थान 2-1 से आगे है. जबकि मौजूदा सीजन के पहले चरण में पंजाब ने राजस्थान को पटखनी दी थी.
राजस्थान के Key Players की बात करें तो कप्तान संजू सैमसन, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया हैं. जबकि पंजाब से कप्तान केएल राहुल, क्रिस गेल और निकोलस पूरन पर सबकी निगाहें रहेगी. बहराल, दोनों ही टीमों के लिए दूसरे हाफ के सभी मुकाबले काफी अहम रहेंगे.
ये भी पढ़ें: Afghan Cricket: तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO को पद से हटाया, अपने सदस्य को किया नियुक्त