IOC अधिकारी का टोक्यो ओलंपिक खेलों को लेकर अजीबो-गरीब बयान

Updated : Sep 07, 2020 14:14
|
Editorji News Desk

जापान में अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों को लेकर IOC के उपाध्यक्ष जॉन कोट्स ने एक हैरतअंगेज करने वाला बयान दिया है.
न्यूज एजेंसी AFP को दिए इंटरव्यू में कोट्स ने कहा कि कोरोना महामारी की परवाह किए बिना टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होगा.
टोक्यो में होने वाले खेलों के महाकुंभ के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के समन्वय आयोग के प्रमुख कोट्स ने कहा कि कोविड
रहे या ना रहे लेकिन टोक्यो ओलंपिक का आयोजन अपने निर्धारित समय पर ही होगा. बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 2020 में होने वाले ओलंपिक को स्थगित कर दिया गया था जिसका आयोजन अब अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होगा.

OlympicJAPANcovid

Recommended For You