चीन और दक्षिण अफ्रीका में इंटरपोल ने पकड़ी नकली कोरोना वैक्सीन

Updated : Mar 05, 2021 11:59
|
Editorji News Desk

दुनिया में कोविड वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ने के साथ ही नकली वैक्सीन बनाने के मामले भी आने शुरू हो गए हैं. वैश्विक पुलिस एजेंसी इंटरपोल ने चीन और दक्षिण अफ्रीका में हजारों नकली कोरोना वैक्सीन को जब्त किया है. इंटरपोल ने कहा कि ये बड़ी समस्या की छोटी झलक हो सकती है. दक्षिण अफ्रीका में जोहांसबर्ग के बाहरी इलाके में बने एक गोदाम से नकली कोरोना वैक्सीन की 400 शीशियां बरामद की गई हैं. इन शीशियों से 2400 लोगों को टीके लगाए जा सकते हैं. पुलिस ने फर्जी मास्क भी बरामद किया और तीन चीनी और एक जाम्बिया के नागरिक को गिरफ्तार किया है. चीन में भी पुलिस ने नकली कोरोना वैक्सीन बेचने वाले गिरोह का पता लगाया है.

वैक्सीनेशनचीनटीकाकरणदक्षिण अफ्रीकाकोरोना वायरसकोविड-19 का टीकाकोविड-19टीकाकरण अभियानसाउथ अफ्रीकावैक्सीनवैक्सीनेशन प्रोग्राम

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?