कई रिसर्च ने माना है कि कॉफी सेहत के लिए अच्छी होती है. खासकर अगर आपको ब्लैक कॉफी पीने की आदत है तो ये आपके लिए बेस्ट है. ब्लैक कॉफी आपको एनर्जी देने के साथ आपके शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है. आपको जानकर हैरानी होगी की अगर सही डायट, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज के साथ रोज़ ब्लैक कॉफी पी जाए तो ये आपके बढ़ते वज़न को कम करने में मदद करती है. लेकिन ये भी मत भूलिये कि कॉफी में कैफीन होता है जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है. इसीलिए इसे सीमित मात्रा में ही पीएं। एक रिसर्च के मुताबिक दिन में दो कप कॉफी लेना सेहत के लिए बेहतर है, तो कोशिश करें कि आप दिनभर में दो से अधिक ना पीएं.