Instant PAN: न फीस और न डॉक्यूमेंट्स की टेंशन, अब ऐसे तुरंत पाएं अपना PAN कार्ड

Updated : Sep 21, 2021 07:20
|
Editorji News Desk

Permanent Account Number यानी PAN कार्ड को लेकर एक अच्छी खबर है. अब आप बिना कोई कीमत चुकाए PAN कार्ड ले सकते हैं, इसके लिए सिर्फ आधार नंबर की जरूरत होगी. अगर आप भी इस तरह से अपना PAN कार्ड लेना चाहते हैं, तो हम आपको इसका तरीका बता देते हैं.

  • नए इनकम टैक्स पोर्टल- www.incometax.gov.in पर जाइए 
  • फिर Instant PAN के विकल्प पर जाएं 
  • इसके बाद 'Get new E-PAN' पर क्लिक करें 
  • उसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और चेक बॉक्स में चेक करें 
  • फिर Income Tax डिपार्टमेंट आपसे कुछ प्वॉइंट्स वेरिफाई कराएगा 
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा 
  • OTP डालने से 15 अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर जनरेट होगा (जो PAN का स्टेटस चेक करने में काम आएगा) 
  • अब PAN की एक कॉपी उसके जनरेट होने के बाद आधार से जुड़ी e-mail ID पर भेज दी जाएगी. 

आप अपने PAN एप्लीकेशन के स्टेटस को ट्रैक कैसे कर सकते हैं. अब वो भी जान लीजिए-

  • इसके लिए आपको 15 अंकों के एक्नॉलेजमेंट नंबर की जरूरत होगी (जो आपको पहले मिल गया है)
  • इसके बाद 'Instant PAN through Aadhaar' पर क्लिक करें फिर 'Check Status of PAN' पर जाएं.
  • फिर आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को सबमिट करें.
  • आखिरी में PAN आवेदन का स्टेटस चेक कर लें.

ये भी पढ़ें| International Market में लगातार सस्ता हो रहा है क्रूड ऑयल, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं कमे 

Pan cardAADHAR NUMBERAADHAR CARD

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study