बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पटना में इंडिगो के मैनेजर की हत्या

Updated : Jan 13, 2021 00:12
|
Editorji News Desk

बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी एक बानगी आज राजधानी पटना में देखने को मिली. पटना के पुनाईचक में कुसुम विला अपार्टमेंट के पास मंगलवार शाम 7 बजे इंडिगो के स्‍टेशन हेड रुपेश सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी. जानकारी के अनुसार रुपेश शाम करीब सवा सात बजे एयरपोर्ट से लाल रंग की कार से बलदेव मोड़ के पास कुसुमविला अपार्टमेंट पहुंचे. पार्किंग में गाड़ी से उतरने के दौरान ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फौरन फरार हो गए. इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है.

PatnaबिहारपटनाBiharहत्याCriminalIndigo airlinesअपराधCrimeइंडिगो एयरलाइंसMurder

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या